Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटहरा गांव में विवाद के बाद एसडीएम सदर की पहल:मेला संचालन समिति...

कटहरा गांव में विवाद के बाद एसडीएम सदर की पहल:मेला संचालन समिति का गठन, दोनों पक्षों में सुलह


महराजगंज। सदर ब्लॉक के कटहरा गांव में सावन माह के पहले दिन पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मेला संचालन और पुराने हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर ने तहसील में बुलवाकर दोनों पक्षों के साथ बैठक कर विवाद का समाधान कराया। बैठक में सहमति से मेला संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस समिति में दोनों पक्षों से तीन-तीन प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, दो साधु, एडीओ पंचायत और क्षेत्रीय लेखपाल को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति मेले का संचालन शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करेगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने बताया कि बैठक में पुराने हिसाब-किताब से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एसडीएम की मौजूदगी में हुई जांच और वार्ता के दौरान उन्हें निर्दोष पाया गया, जिसके बाद सभी पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर रजामंदी जताई। एसडीएम ने सभी संबंधित लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और सावन मेले का संचालन शांतिपूर्ण वातावरण में कराने की अपील की। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments