#बस्ती_न्यूज
बस्ती में 23 करोड़ रुपये की लागत से बने खाद एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अत्याधुनिक भवन में हैंडओवर के सात माह बाद ही दरारें आ गई हैं। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित इस भवन की दीवारों में दरारें पड़ने के साथ ही परिसर के भीतर बनी आरसीसी सड़क भी कई स्थानों पर टूट गई है। इन खामियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस एफडीए भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश सिडको (UPSIDCO) द्वारा वर्ष 2025 में पूरा किया गया था। जनवरी 2026 में इसे संबंधित विभाग को सौंप दिया गया, जिसके बाद यहां क्षेत्रीय खाद एवं औषधि प्रयोगशाला और कार्यालय का संचालन शुरू हुआ। भवन के उपयोग में आने के कुछ ही महीनों के भीतर दीवारों में दरारें और परिसर की सड़क के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति सामने आ गई। निर्माण कार्य से जुड़े जूनियर इंजीनियर रामधन ने भवन में आई दरारों को ‘एयर क्रेक’ बताया। उन्होंने कहा कि मरम्मत कराकर इन दरारों को ठीक कर दिया जाएगा। इस संबंध में एक्सपर्ट करन मिश्रा ने बताया कि मानकों की अनदेखी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
23 करोड़ की FDA बिल्डिंग में 7 माह में दरारें:आरसीसी सड़क भी टूटी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES












