संत कबीर नगर, 30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 51 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के विकासखंड खलीलाबाद के 48 एवं नगर पालिका खलीलाबाद से 03 जोड़ों (जिसमें 01 अल्पसंख्यक वर्ग ) का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।












