#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के पास माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर तक पुलिस चौकी के बाहर हंगामे की स्थिति बनी रही। यह घटना उस समय हुई जब कुछ युवक साइकिल से कांवड़ लेकर प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर कांवड़ियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई और विवाद बढ़ने लगा। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। अखिलेश सिंह ने बताया कि धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों पर इस प्रकार की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांवड़िए आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और जब तक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला, तब तक लोग चौकी परिसर के बाहर डटे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आरोपी युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, बढ़ा तनाव:पुलिस चौकी के बाहर हंगामा, गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












