#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर रसोई गैस सिलेंडर, बर्तन और एक टुल्लू पंप चुरा लिया। विद्यालय के शिक्षामित्र अनिल कुमार पाठक ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने चार कमरों के ताले टूटे हुए देखे। रसोई घर से सामान गायब था। चोरों ने एक रसोई गैस सिलेंडर, दो भगौने, छह गिलास, छह प्लेट, तीन कटोरी, तीन लोटा, एक कल्छुल, एक पलटा और एक मोटर टुल्लू पंप चोरी किया। शिक्षामित्र अनिल कुमार पाठक ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीपा सिंह, जो पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर थीं, सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने दोपहर बाद छावनी थाने में लिखित तहरीर दी। शिक्षामित्र सावित्री देवी भी विद्यालय में मौजूद थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कलानी खुर्द प्राथमिक विद्यालय में चोरी:अज्ञात चोरों ने रसोई गैस सिलेंडर, बर्तन और टुल्लू पंप चुराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












