Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्कॉर्पियो-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल:बस्ती के कलवारी चौराहे पर हुआ हादसा,...

स्कॉर्पियो-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल:बस्ती के कलवारी चौराहे पर हुआ हादसा, सब्जी खरीदने जा रहे थे मंडी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के राम-जानकी मार्ग स्थित कलवारी चौराहे पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और समाजसेवी डॉ. प्रेम त्रिपाठी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन सेमरियावां से सुल्तानपुर मंडी सब्जी खरीदने जा रहा था, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोग अयोध्या की ओर जा रहे थे। कलवारी चौराहे के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… हादसे में सात लोगो घायल हुए हादसे में रविशंकर (40) पुत्र रामलखन निवासी मजहवा कला, थाना रुधौली (बस्ती), बाकर हुसैन (55) निवासी कथर पुरवा, मोहम्मद फैजान (18) पुत्र बाकर हुसैन, अब्दुल सत्तार (45) पुत्र अमजद अली निवासी सेमरियावां, समसुद्ज्वाहार (40) पुत्र गुलाम नबी निवासी गंगौली (संतकबीरनगर), उस्मान (25) पुत्र गुलाम नबी निवासी गंगौली तथा बीरबल महतो (40) पुत्र कन्हैया महतो निवासी सिवान (बिहार) घायल हो गए। समाजसेवी डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 108 एंबुलेंस सेवा की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। एंबुलेंस यूपी-32 ईजी-4418 के ईएमटी सतीश यादव और पायलट गोविंद यादव तथा एंबुलेंस यूपी-32 बीजी-8644 के ईएमटी उत्तम और पायलट रमेश ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीरबल महतो, रविशंकर, उस्मान और बाकर हुसैन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने समय पर राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए 108 एंबुलेंस कर्मियों और समाजसेवी डॉ. प्रेम त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments