महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में नौतनवा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। देखें, 3 तस्वीरें…
नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी व्यापारी लखि अग्रहरि अपने परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी गाड़ी जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरिया कला ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किराना व्यापारी लखि अग्रहरि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भिजवाया। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। मृतक लखि अग्रहरि के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP












