#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संदीप उर्फ फिर (30) पुत्र रामशंकर के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही मनसूरा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया, पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं, हर पहलू की जांच फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक ने फंदे से लटककर जान दी:सुबह घर में फंदे पर लटका मिला, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












