Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएचसी की छत टपक रही, फाइलें बचाना मुश्किल:परिसर की सड़कें जर्जर, शौचालय...

सीएचसी की छत टपक रही, फाइलें बचाना मुश्किल:परिसर की सड़कें जर्जर, शौचालय बदहाल; मरीजों को हो रही परेशानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित मरवटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदहाली का शिकार है। यहां परिसर की सड़कें जर्जर हैं और हल्की बारिश में पानी भर जाता है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी होती है। अस्पताल की छत भी जगह-जगह से टपक रही है, जिससे महत्वपूर्ण फाइलें बचाना मुश्किल हो गया है। शनिवार सुबह 11:40 बजे चौंकाने वाले दृश्य सामने आए। मरीजों के लिए बने शौचालय गंदगी से भरे मिले, उनके दरवाजे टूटे हुए थे और वॉशबेसिन फर्श पर गिरा हुआ था। इन शौचालयों में प्रवेश करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं, स्टाफ के लिए बने शौचालय पर ताला लटका मिला। मरीजों को रिपोर्ट मोबाइल पर दी जा रही दवा स्टोर रूम में दवाएं खुली पड़ी मिलीं और भीतर रखा डीप फ्रीजर बंद था, जिसमें बड़ी संख्या में वैक्सीन रखी हुई थीं। एक्स-रे सुविधा उपलब्ध है, लेकिन फिल्म न होने के कारण मरीजों को रिपोर्ट मोबाइल पर दी जा रही है। रक्त जांच के लिए लैब नए भवन में स्थानांतरित हो गया है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए कोई उचित पहुंच मार्ग नहीं है। मरवटिया सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने इन समस्याओं पर बात करते हुए बताया कि जर्जर सड़क के संबंध में ‘प्रमुख जी’ से बात हुई थी, जिन्होंने इसे देखने का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्टोर रूम में बंद डीप फ्रीजर के बारे में डॉ. कुमार ने कहा कि उसमें रखी वैक्सीन को अधिक ठंड की आवश्यकता नहीं है और वे बिना डीप फ्रीजर के भी सुरक्षित रहेंगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments