Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीताद्वार मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:सीता झील से जल भरकर शिवालयों...

सीताद्वार मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:सीता झील से जल भरकर शिवालयों के लिए निकले कांवड़िए, हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान


श्रावस्ती में सावन माह के पावन अवसर पर इकौना स्थित प्रसिद्ध सीताद्वार मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सीता झील में स्नान कर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पवित्र जल भरा। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। भोर से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीता झील में स्नान किया और इसके बाद विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ में पवित्र जल भरकर अपनी यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सीताद्वार से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सदियों पुरानी है धार्मिक परंपरा स्थानीय लोगों के अनुसार, सीताद्वार का धार्मिक और पौराणिक महत्व अत्यंत प्राचीन है। मान्यता है कि इस पवित्र स्थल पर स्नान और यहां से जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हर वर्ष सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु कांवड़ियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति में इतनी शक्ति है कि लंबी यात्रा के बावजूद उन्हें थकान महसूस नहीं होती। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘हर-हर भोले’, ‘हर-हर बम-बम’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments