श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को सिसवा स्थित बउरहवा बाबा शिव धाम परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष आचार्य रवीश सोनू त्रिपाठी ने श्रावण मास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मास केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का भी पर्व है। त्रिपाठी ने बताया कि परिषद समाजहित और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सेवा कार्य एवं धार्मिक आयोजन नियमित रूप से करती रहेगी। प्रसाद वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री शुभम मिश्रा ने किया। इस दौरान गौरव रावत, अमन रावत, दीवाकर यादव, विवेक श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, कुनाल शर्मा, अरविंद साहनी, विपिन सिंह, गजेन्द्र रावत और कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए प्रसाद वितरण में सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा के बउरहवा बाबा धाम में प्रसाद वितरण:अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने श्रावण मास में किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












