Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे पुलिस आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में अव्वल:जुलाई में 100 प्रतिशत...

श्रावस्ती मे पुलिस आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में अव्वल:जुलाई में 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, सभी नौ थाने भी प्रथम


श्रावस्ती पुलिस ने जन शिकायतों के तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जुलाई माह में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत शिकायतों के निपटारे में जिले को शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। जिले के सभी नौ थानों ने भी 100 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की। सभी शिकायतों का समय सीमा में हुआ निस्तारण पुलिस के अनुसार, कोतवाली भिनगा, सिरसिया, हरदत्त नगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, मल्हीपुर और महिला थाना सहित सभी नौ थानों में जुलाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया गया। इस अवधि में कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं हुई और न ही किसी प्रकरण को सी-श्रेणी में दर्ज किया गया। 93.17 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने जताई संतुष्टि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त फीडबैक में 93.17 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इसे जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रभावी शिकायत निस्तारण का परिणाम माना जा रहा है। अधिकारियों ने की लगातार मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं आईजीआरएस नोडल अधिकारी चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आईजीआरएस शाखा ने भी सभी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया। भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व टीम ने की संयुक्त कार्रवाई आईजीआरएस प्रभारी विपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सभी प्रकरणों की गहन निगरानी की। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने समयबद्ध कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण कराया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस शाखा से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments