बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स आई तथा सफेद पट्टी लगाई गई, यह बदायूं की पहली मॉडल सड़क है, जिस पर सड़क के निर्माण के साथ साथ फैंसी लाइट लगाकर सुसज्जित किया गया।
मुख्य अतिथि आबिद रज़ा ने कहा कि मुझे खुशी है कि फात्मा रज़ा को जिस विश्वास से शहर की जनता ने चुना वह जनता के विश्वास पर खरी उतर रही हैं। अध्यक्षता कर रहीं फात्मा रज़ा ने कहा कि हम बिना भेदभाव के शहर में विकास करा रहे हैं, चाहे गुरूद्वारे की सड़क हो, चाहे चर्च की सड़क हो, चाहे मंदिर की सड़क हो, चाहे जामा मस्जिद की सड़क सबको लगभग बना दिया गया। सफाई, लाइट, पानी के कार्यों में भी पहले से सुधार किया गया है। इस मौके पर सभासद मुख्तयार उर्फ बाबा, पूर्व सभासद हाजी अबूबक्र, अहमद रज़ा, सरफराज़ अंसारी, डॉक्टर जफर अंसारी, फखरे आलम, हाजी आदिल अंसारी, सभासद भूरे, सभासद अनवर खां, सभासद मुकेश, सभासद अबरार, सभासद नवेद, अली अल्वी, अकरम खां, कौसर, ओमवीर यादव, शशांक यादव, साजिद अली, इकराम अंसारी, अमजद, छोटू, फहीम खां, बब्लू, सुहेल सिद्दीकी, फरहत, लालू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।












