इकौना तहसील क्षेत्र के परसोत्तमपुर गांव के पास राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज कटान शुरू हो गई है। रातभर हुई बारिश के बाद नदी का बहाव बढ़ने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। नदी की कटान गांव की ओर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी राप्ती नदी की तेज कटान में सैकड़ों बीघा उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा गई थी। इस वर्ष भी जलस्तर बढ़ने के साथ कटान तेज हो गई है, जिससे खेती योग्य जमीन के साथ गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिसवारा पुल के निर्माण के बाद से नदी का बहाव परसोत्तमपुर गांव की ओर अधिक हो गया है। जलस्तर बढ़ते ही नदी का दबाव गांव की ओर बढ़ जाता है, जिससे कटान लगातार तेज होती जा रही है और किसानों की जमीन नदी में समाती जा रही है। ग्रामीण सचिन तिवारी, उमेश शर्मा, संदीप कुमार, रिजवान अली और प्रमोद कुमार ने प्रशासन से गांव के किनारे मजबूत पत्थर का तटबंध बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो गांव और किसानों की कृषि भूमि को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
परसोत्तमपुर में राप्ती का जलस्तर बढ़ते ही तेज कटान:ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पत्थर का तटबंध बनाने की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












