नौतनवा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच यह समस्या और बढ़ गई है। शाम होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है, जबकि दिन में भी कई बार आपूर्ति बाधित रहती है। इससे घरेलू कामकाज, व्यापार और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के बजाय स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नगर के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अघोषित बिजली कटौती आम हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। कस्बे के अधिवक्ताओं और नागरिकों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। अधिवक्ता गौतम जोशी ने कहा कि उमस और गर्मी से लोग पहले ही परेशान हैं, ऐसे में लगातार बिजली कटौती विभाग की लापरवाही दर्शाती है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। नागरिक नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि कस्बे का शायद ही कोई वार्ड ऐसा बचा हो, जहां दिन-रात बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या न हो, जिससे आम लोगों के साथ छोटे कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। राशिद कुरेशी ने भुडी पीपल ट्रांसफार्मर का जिक्र करते हुए बताया कि इससे सात वार्डों को बिजली मिलती है। अत्यधिक लोड के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, इसलिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाना आवश्यक है। मेहताब लारी ने कहा कि तहसील फीडर और जलकल फीडर से जुड़े अधिकांश वार्डों में प्रतिदिन यही स्थिति है, जिससे घरेलू और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी सतीश रावत ने बताया कि बढ़े हुए विद्युत लोड और तकनीकी कारणों से कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीम भेजकर आवश्यक सुधार कराया जा रहा है। विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित:अधिवक्ताओं और नागरिकों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












