Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारिश ने रोका सीएचसी निर्माण के लिए जमीन का मुआयना:सिसवारा में स्वास्थ्य...

बारिश ने रोका सीएचसी निर्माण के लिए जमीन का मुआयना:सिसवारा में स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकान में बैठकर की चर्चा


इकौना के सिसवारा गांव में नए सीएचसी निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश शासन की टीम मंगलवार को अस्पताल निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण करने पहुंची। लेकिन बारिश के कारण खानापूर्ति करके वापस लौट गई। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने हाल ही में सदन के बजट सत्र में सिसवारा में सीएचसी बनाने की मांग की थी। उन्होंने सदन में कहा था कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में सिसवारा में सीएचसी बनने से आसपास के भी ग्रामीणों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। विधायक की मांग को संज्ञान लेते हुए शासन ने जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा और डॉ. रश्मि वर्मा को सीएचसी निर्माण के लिए जमीन निरीक्षण के लिए भेजा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक सिंह, सीएचसी इकौना के अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला और विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय भी मौजूद रहे। इकौना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जल्द शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सिसवारा समेत आसपास के ग्रामीणों को अपने घर के पास बेहतर इलाज मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments