धानी बाजार में वाहन चोरों ने सोमवार शाम एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। भीड़भाड़ वाले धानी काली मंदिर परिसर के पास से लॉक खड़ी बाइक को अज्ञात चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने मंगलवार को धानी पुलिस चौकी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गोरखपुर के अहिरौली निवासी अवधेश चौबे पुत्र भगवान चौबे सोमवार को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP55 AV 8667) से धानी बाजार आए थे। उन्होंने अपनी बाइक धानी काली मंदिर के पास लॉक करके खड़ी की और खरीदारी के लिए बाजार चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब अवधेश चौबे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। उन्होंने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। धानी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
धानी बाजार से बाइक चोरी, भीड़भाड़ वाले इलाके में घटना:काली मंदिर के पास लॉक बाइक आधे घंटे में गायब, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












