महाराजगंज: द पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के बाद जिला प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता से लौटे इन छात्रों को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने उन्हें प्रोत्साहित किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में संजय पटेल, अधीश साहनी, अंशिका श्रीवास्तव (कक्षा छठी), शिवांश देवराज (कक्षा दूसरी), अभिषेक शुक्ला (कक्षा पांचवीं) और अपूर्वा सिंह (कक्षा चौथी) शामिल हैं। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने निरंतर परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। एकेडमी के प्रबंधन और शिक्षक वर्ग ने भी खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक:राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












