Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती की बेटियों ने हैंडबॉल में दिखाया दम:मंडलीय प्रतियोगिता से राज्य स्तर...

बस्ती की बेटियों ने हैंडबॉल में दिखाया दम:मंडलीय प्रतियोगिता से राज्य स्तर का टिकट पक्का

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दमदार खेल के बल पर बस्ती की टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। प्रतियोगिता में बस्ती और संतकबीरनगर जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतिभाओं ने मैदान पर दिखाया जोश प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार और आयोजक विद्यालय बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने संयुक्त रूप से किया। बस्ती जनपद से बालिका वर्ग की दो और बालक वर्ग की एक टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि संतकबीरनगर की ओर से बालक वर्ग की एक टीम मैदान में उतरी। बस्ती ने संतकबीरनगर को हराकर बनाई बढ़त अंडर-19 बालक वर्ग का उद्घाटन मुकाबला बस्ती और संतकबीरनगर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन किया गया। बालिका वर्ग में बस्ती की दोनों टीमें चयनित अंडर-19 और अंडर-14 बालिका वर्ग में बस्ती की टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। बालिका वर्ग में बस्ती की दोनों टीमों को वॉकओवर मिला, जिसके चलते दोनों टीमें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गईं। संयुक्त टीम में शामिल हुए दोनों जिलों के खिलाड़ी अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती और संतकबीरनगर जनपद के खिलाड़ियों को मिलाकर एक संयुक्त टीम तैयार की गई। समापन समारोह में आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों के चयन और संचालन में जुटी रही टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर ओझा, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेकानंद यादव और चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन अजय कुमार वर्मा और माता प्रसाद त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। नाजिया और विकास सोनकर ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शकील, रामचंद्र यादव, शबाना अंजुम, आरिफा खातून, रीता देवी, सावित्री उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments