Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चौगोई में चेहल्लुम का आयोजन:देर रात तक अकीदत के साथ निकला गहवारे...

चौगोई में चेहल्लुम का आयोजन:देर रात तक अकीदत के साथ निकला गहवारे अली असगर का जुलूस


श्रावस्ती जिले के चौगोई में ‘चेहल्लुम शोहदा-ए-करबला’ का आयोजन पूरी अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत रात 11:00 बजे मजलिस से हुई। इसमें मौलाना सैय्यद अजीम अब्बास साहब किबला ने शोहदा-ए-करबला की कुर्बानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मजलिस के तुरंत बाद रात 1:00 बजे सज्जादिया इमामबाड़े से गहवारे अली असगर का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में अंजुमन सज्जादिया (चौगोई), अंजुमन फनाफिल हुसैन (बहराइच) और नासिरगंज से आई अंजुमन हुसैनिया ने नौहाख्वानी व सीनाज़नी की। यह जुलूस जनाब मो. मोहसिन साहब के इमामबाड़े पर पहुंचकर तड़के 2:40 बजे शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। आयोजक मोनिस जैदी और उनके बिरादरान की देख रेख जुलूस शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments