कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बड़े बेटे और बहू पर संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहिरौली निवासी शदुरुन निशा पत्नी रमजान ने पुलिस को बताया कि उनके दो पुत्र हैं। उनका छोटा बेटा मेराज और उसकी पत्नी रुबीना खातून उनकी तथा उनके बीमार पति की देखभाल करते हैं। आरोप है कि बड़ा बेटा इन्दिश और उसकी पत्नी रहीशुन निशा आए दिन संपत्ति के बंटवारे को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था, हालांकि उस समय समझौता हो गया था। लेकिन विवाद दोबारा शुरू हो गया। आरोप है कि 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे बड़ा बेटा और बहू लाठी लेकर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार में बेटे-बहू पर बुजुर्ग दंपति से मारपीट का आरोप:संपत्ति विवाद में पुलिस से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












