HomeHealth & Fitnessपुरैना तालाब में डूबने से युवक की मौत,परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से...

पुरैना तालाब में डूबने से युवक की मौत,परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

बेलरायां-खीरी,06 अगस्त(तरुणमित्र)। बेलरायां के पुरैना तालाब में गुरुवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेलाल (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। क़स्बा निवासी मृतका कि बहन बीटाना देवी ने बताया कि मंगलवार देर शाम को भाई छोटेलाल 35 वर्ष गुटका बीड़ी  लेने गया था बाद मे वह घर वापस नही आया था परिजनों ने आसपास गन्ना खेतो गांव मे तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नही लगा | इससे परिजनों मे अफरा तफरी मचनी शुरु हो गयी थी ग्रामीणों के सूचना पर बेलरायां के पुरैना तालाब मे शव बरामद किया गया है। 
 
सूचना पर पहुंची बेलरायां चौकी पुलिस तथा ग्राम प्रधान ध्रुव कुमार वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। हालांकि, परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments