बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। यह शव चिलमा ललहवा स्थित एक देसी शराब की दुकान के पास पड़ा मिला। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सबई घीसा गांव निवासी 50 वर्षीय स्यायू (श्यामू) के रूप में हुई है। पुलिस कर रही जांच दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामू की मौत शराब पीने से हुई है। हालांकि, गांव में उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर











