HomeHealth & Fitnessरेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो...

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। शुक्रवार सुबह इस मुद्दे पर पार्टी के ही एक धड़े ने विरोध जताते हुए रेत खनन का काम पूरी तरह बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएसएडी) के इंटेक वॉल के आसपास जमा रेत को ड्रेजिंग के जरिए निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में उपयोग किया जाना था। आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर इस रेत को सरकारी काम में इस्तेमाल करने के बजाय अवैध रूप से बाहर भेजा जा रहा था, जिससे राजस्व की भी हानि हो रही है। भाजपा के ही एक वर्ग ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ प्रभावशाली नेता इस अवैध रेत कारोबार में शामिल हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मतिउर रहमान ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेता रेत की तस्करी कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ शुक्रवार सुबह ही करीब 75 डंपर बिना रॉयल्टी या सरकारी अनुमति के रेत बाहर ले जाए रहे हैं। सूचना पाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को जब्त किया और मौके से एक लैपटॉप, प्रिंटर व हिसाब-किताब की डायरी भी बरामद की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments