Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परसौनी में सूफी संत के उर्स मेले में उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने...

परसौनी में सूफी संत के उर्स मेले में उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने मजार पर चादरपोशी कर मांगी दुआ


चौक थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में स्थित कुतब्बुल औलिया सैयद शाह फखरुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह की मजार-ए-शरीफ पर बृहस्पतिवार रात वार्षिक उर्स मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से हजारों जायरीन पहुंचे। उन्होंने सूफी संत की मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मगरिब की नमाज के बाद हुआ। उर्स की अध्यक्षता गद्दीनशीन सूफी सैयद हफीजुद्दीन परवेज ने की। ईशा की नमाज के पश्चात उनकी अगुवाई में पवित्र मजार-ए-शरीफ पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने कहा कि सूफी संत शाह फखरुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह ने हमेशा इंसानियत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। उनके संदेशों को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने शांति और सद्भाव की कामना की। मेला कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं और जायरीनों के लिए भोजन, पेयजल और रुकने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल की टीम मौके पर तत्पर नजर आई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी, जलाल अंसारी, तैयब अंसारी, मुजफ्फर हुसैन, वारसी, बबलू, गोलू, अनवर अली, सरफुद्दीन, इजहार, नियाज अहमद और अजहरुद्दीन अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments