Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अस्पताल में उमड़ी भीड़, 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे:महराजगंज में मौसम बदलते...

अस्पताल में उमड़ी भीड़, 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे:महराजगंज में मौसम बदलते ही बीमार पड़े बच्चे, ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े


महराजगंज में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। खासकर बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों की रही। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सुबह से ही अस्पताल में भीड़ नजर आई। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। बच्चों में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षण सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। अचानक बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। साफ-सफाई और खानपान पर दें ध्यान चिकित्सक डॉ. आर. रमन ने बताया कि बदलता मौसम बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिलाएं और बासी भोजन से बचाएं। उन्हें ताजा और पौष्टिक खाना ही दें। मौसम के अनुसार बच्चों को कपड़े पहनाना भी जरूरी है। बिना सलाह दवा देने से बचें डॉक्टर ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों में वायरल फीवर, लगातार बुखार, सर्दी-जुकाम या अन्य परेशानी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। बिना चिकित्सकीय सलाह के बच्चों को दवा देने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपचार कराया जाए, ताकि बीमारी की सही वजह सामने आने के बाद उचित इलाज मिल सके। बच्चों में लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखें। साफ-सफाई, संतुलित खानपान और पर्याप्त पानी का ध्यान रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments