बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना लालगंज-कुदरहा पुल पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामरूप के रूप में हुई है, जो रैनिया निवासी हरीहंत के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामरूप लालगंज में आयोजित मरोरमा मेले में जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश जारी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर












