HomeUncategorizedसभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं

सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं

श्रावस्ती।जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा थाना सोनवा पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी भिनगा एवं क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान द्वारा थाना कोतवाली भिनगा व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह द्वारा थाना इकौना पर आयोजित थाना समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के समस्त थानों पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण :

1. *थाना हरदत्त नगर गिरंट* – 03 (03 राजस्व संबंधी)
2. *थाना इकौना* – 03 (03 राजस्व संबंधी)
3. *थाना कोतवाली भिनगा* – 32 (32 राजस्व संबंधी)
4. *थाना सोनवा* – 06 (02 पुलिस एवं 04 राजस्व संबंधी)
5. *थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती* – 05 (02 पुलिस एवं 03 राजस्व संबंधी)
6. *थाना गिलौला* – 07 (01 पुलिस एवं 06 राजस्व संबंधी)
7. *थाना मल्हीपुर* – 03 (01 पुलिस एवं 02 राजस्व संबंधी)
8. *थाना सिरसिया* – 05 (05 राजस्व संबंधी)
जनपद के समस्त थानों पर कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त समस्त प्रार्थना पत्रों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments