HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार/पीड़ित के...

साइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार/पीड़ित के UPI के माध्यम से ठगी गई संपूर्ण धनराशि 19084 रुपये कराए वापस

श्रावस्ती।साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल थाना इकौना द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की 19084 की संपूर्ण धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक विक्रम जीत गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता नि0 कस्बा इकौना थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 04.01.2026 व 08.01.2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 23101260002237 व 23101260005107 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से 10000-10000 कुल 20000 की धोखाधड़ी कर ली गई थी।शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना इकौना द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की ₹19084/- की संपूर्ण धनराशि उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम :
1.प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
2.उपनिरीक्षक अवनीश यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
3.कंप्यूटर ऑपरेटर जलमेजय, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments