महराजगंज में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा मंगलवार को परतावल ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजनों के लिए एक चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पनियरा और परतावल ब्लॉक क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया। प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि यह शिविर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। पांडेय ने आगामी शिविरों की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को घुघली ब्लॉक में घुघली व सिसवा, 12 अगस्त को फरेन्दा ब्लॉक में धानी, फरेन्दा व बृजमनगंज, 13 अगस्त को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में लक्ष्मीपुर व नौतनवा, 14 अगस्त को मिठौरा ब्लॉक में मिठौरा व निचलौल तथा 17 अगस्त को सदर ब्लॉक में पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा। इस चिन्हांकन शिविर में महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी, बाल संरक्षण अधिकारी श्रुति पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडेय, आउटरीच कार्यकर्ता हरि प्रसाद सहित दिव्यांगजन विभाग के अनुज कुमार और रूदलदास पटेल ने सहभागिता की। सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। शिविर में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पात्र दिव्यांग छात्राओं को पहली बार ई-ट्राईसाइकिल के लिए चिन्हित किया जाना एक सराहनीय कदम है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन शिविर:ई-ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण के लिए चयन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












