Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बाइक से गिरने पर महिला की मौत:रुधौली सीएचसी में इलाज...

बस्ती में बाइक से गिरने पर महिला की मौत:रुधौली सीएचसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-बांसी मार्ग पर कोहरा पुलिया के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरने के बाद एक महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुधौली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हटवा गांव निवासी 25 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी दीपू चौहान के रूप में हुई है। वह मंगलवार को कोहरा निवासी अमित पुत्र रामअवतार की मोटरसाइकिल पर बैठकर रुधौली जा रही थीं। दोपहर करीब एक बजे बस्ती-बांसी मार्ग पर कोहरा पुलिया के समीप अचानक वह बाइक से नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया हादसे के बाद बाइक चला रहे अमित ने तुरंत घायल महिला को सीएचसी रुधौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। घटना की सूचना मिलने पर रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन और गांव के लोग भी सीएचसी पहुंच गए थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments