Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती साउघाट में बिजली गुल:भीषण गर्मी से लोग परेशान, पढ़ाई और खाना...

बस्ती साउघाट में बिजली गुल:भीषण गर्मी से लोग परेशान, पढ़ाई और खाना बनाने में दिक्कत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रात के समय बिजली कटौती से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अर्जुन कुमार रिंकू, अजय कुमार, प्रदीप कुमार और विश्वनाथ पाल ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में बिजली न होने से रातें काटना मुश्किल हो जाता है। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है और खाना बनाने में भी परेशानी आती है। अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments