सोनौली के घनश्यामनगर में एक दुकानदार से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनौली पुलिस ने जमाल अहमद और उनके दो बेटों पर यह कार्रवाई की है। पीड़ित दुकानदार प्रताप मध्देशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 11 अगस्त को शाम करीब 6:55 बजे हुई। उस समय वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी जमाल अहमद और उनके पुत्र दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। प्रताप मध्देशिया के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली में दुकानदार से मारपीट:पिता-पुत्रों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










