#बस्ती_न्यूज
कुदरहा बाजार में ग्रामीणों की सजगता से चोरी की एक बड़ी घटना टल गई। बीती रात ग्रामीणों ने चोरी की नीयत से घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उसके चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार की है। रात करीब 1 बजे 4 से 5 अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार में घूमते देखे गए। ग्रामीणों को उन पर शक हुआ। जब ग्रामीणों ने युवकों को टोका, तो वे भागने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर उनमें से एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को चोरी के इरादे से आया संदिग्ध मानते हुए तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुदरहा बाजार में ग्रामीणों ने संदिग्ध चोर दबोचा:चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












