गुरुवार को कोठीभार थाने की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सिसवा नगरपालिका के शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को सुरक्षा, सशक्तिकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान, बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान 1090, 1076, 112 और 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और हेड कॉन्स्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।
#कठभर #पलस #न #छतर #क #कय #जगरकमशन #शकत #क #तहत #ससव #क #शकषणक #ससथन #म #अभयन
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत सिसवा के शैक्षणिक संस्थानों में अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












