#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमनातौफीर गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक छप्पर के घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित भगवानदीन ने बताया कि देर रात आंधी-पानी के दौरान आसमान से बिजली गिरी, जिससे उनके छप्पर में आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना से भगवानदीन के परिवार को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर में लगी आग:रमनातौफीर में घर का सारा सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES












