Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घर में सो रही युवती को सांप ने डसा:बस्ती में इलाज से...

घर में सो रही युवती को सांप ने डसा:बस्ती में इलाज से पहले हुई मौत, परिवार में शोक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक 21 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई। घटना सूरतगढ़ गांव में रविवार देर रात हुई, जब युवती अपने घर में सो रही थी। जानकारी के अनुसार, सूरतगढ़ निवासी रामसूरत की पुत्री सपना देवी (21) रविवार रात करीब 2 बजे अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। शुरुआत में परिजनों को इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद सपना की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर में जहर फैलने के लक्षण दिखाई दिए। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सपना को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में शोक छा गया। घटना की सूचना मिलने पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments