HomeHealth & Fitnessदीवानी कचेहरी उतरौला में हुआ भव्य भंडारा, फरियादियों ने ग्रहण किया प्रसाद 

दीवानी कचेहरी उतरौला में हुआ भव्य भंडारा, फरियादियों ने ग्रहण किया प्रसाद 

उतरौला (बलरामपुर )। ज्येष्ठ माह के सातवे पावन बड़े मंगल के अवसर पर दीवानी कचेहरी उतरौला के पास बार एसोसिएशन उतरौला के महामंत्री रवि मिश्रा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे अधिवक्ताओं से लेकर फरियादियों तक ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मंगलवार को दीवानी कचेहरी में दोपहर से शुरू हुआ भंडारा शाम तक चला। इसमें अधिवक्ताओं, फरियादियों, दीवानी कचेहरी कर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया एवं आने वाले सभी लोगों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। बार एसोसिएशन उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, दान और मानवता का संदेश देता है। 

इसी भावना से प्रेरित होकर इस तरह के आयोजन किये जा रहे है। जिसमे हमारा अधिवक्ता संघ भी भिन्न नहीं है। इस अवसर अखिलेश सिंह, आरके सिंह, प्रमोद सोनी, राकेश श्रीवास्तव, अमित  श्रीवास्तव (दिनकर), आलोक गुप्ता, दीपक गुप्ता,अतुल यादव, प्रवेश गुप्ता, मारूति नंदन, प्रमोद सोनी, आशीष कशौधन, रक्षा राम यादव, अरविन्द मौर्या, राम सुभाष वर्मा, धर्मराज यादव, अखिलेश यादव, आयशा फैजान, श्वेता सिंह, समेत तमाम अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments