बहराइच के नानपारा कस्बे में पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर कंपनी के केबिन से 95 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी कर्मचारियों को करीब तीन घंटे बाद हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देखिए तस्वीरें… जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उस समय पेट्रोल पंप कर्मी हरपाल कैश का हिसाब-किताब कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति कंपनी के केबिन में दाखिल हुए और वहां रखी 95 हजार रुपये की नगदी लेकर चले गए। कर्मचारियों को दोपहर करीब 2 बजे नकदी गायब होने का पता चला। पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों संदिग्ध कैद हुए हैं। फुटेज के मुताबिक, दोनों व्यक्ति पहले पास की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर कुछ देर तक रुकते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे करीब 11:15 बजे आलोक ट्रेडिंग कंपनी के केबिन में प्रवेश करते नजर आते हैं। सीसीटीवी में दोनों सामान्य तरीके से केबिन के अंदर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। कंपनी के मैनेजर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि केबिन से 95 हजार रुपये नगद गायब मिले हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी (सीओ) पहुप सिंह ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाई जा सके।
बहराइच में पेट्रोल पंप पर 95 हजार की चोरी:CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध, 3 घंटे बाद हुई जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












