HomeHealth & Fitnessऐपजा पत्रकार संघ तिकुनिया की नगर इकाई के गठन पर चीफ को-ऑर्डिनेटर...

ऐपजा पत्रकार संघ तिकुनिया की नगर इकाई के गठन पर चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी का भव्य स्वागत

तिकुनिया-खीरी,16 जून(तरूणमित्र)। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐपजा) की तिकुनिया नगर इकाई के गठन के अवसर पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र मिश्रा के मार्गदर्शन पर संगठन के चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी का तिकुनिया पहुंचने पर पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने कहा कि ऐपजा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने नगर इकाई के गठन को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार एकजुट होकर समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं और निष्पक्ष पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाएं। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर सरंक्षक रूप नारायण मिश्रा, अध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विशाल विश्वकर्मा, महामंत्री आनंद अग्रवाल, राकेश यदुवंशी, कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंघल चट्टान व व्यापार मंडल के पदाधिकारी व समस्त पत्रकार बंधु मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments