Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में छठे बड़े मंगलवार पर विशाल भण्डारे का आयोजन:नानपारा में कई...

बहराइच में छठे बड़े मंगलवार पर विशाल भण्डारे का आयोजन:नानपारा में कई स्थानों पर हुए आयोजन


छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर नानपारा नगर में कई स्थानों पर विशाल भण्डारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय वर्मा और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा के प्रतिष्ठान भी शामिल थे। रुपईडीहा रोड स्थित सियाराम हॉस्पिटल और एस्कॉर्ट कुबोटा फार्मट्रैक ट्रैक्टर एजेंसी पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा और ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय वर्मा के सौजन्य से भण्डारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में, तहसील नानपारा द्वार पर तहसील अधिवक्ताओं के सहयोग से, गांधी पार्क चौराहे पर सर्राफा बाजार और अन्य लोगों के सहयोग से भी भण्डारे आयोजित किए गए। स्टेशन बाजार में नानपारा रेलवे स्टेशन के निकट जैकी शर्मा और नागेंद्र सिंह के सहयोग से भण्डारा लगा। वहीं, स्टेशन बाजार में ही रामगुलाम गुप्ता और चपरिया परिवार ने आमने-सामने भण्डारे का आयोजन किया। विश्वनाथ मंदिर पर संदीप त्रिपाठी के सौजन्य से और गुड मार्ट के निकट शांति पत्नी स्वर्गीय हरिद्वार के पुत्र के सौजन्य से भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। शिव मंदिर बाईपास चौराहा, मिहीपुरवा रोड पर श्री पंचनाम जूना अखाड़ा के लक्ष्मण पुरी नागा बाबा के सौजन्य से विशाल भण्डारे और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments