मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बल्हा, तहसील मिहींपुरवा के ग्राम सभा वेलहन महेशपुर (लोहारन पुरवा) में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित जगदीश यादव ने बताया कि आग में उनकी पूरी गृहस्थी जल गई, जिसमें करीब 3 कुंतल धान और 2 कुंतल गेहूं भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास न रहने की व्यवस्था बची है और न ही खाने के लिए कोई साधन। घटना की सूचना लेखपाल और कानूनगो को दे दी गई थी। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की और पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आग की इस घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और ग्रामीणों से मदद की उम्मीद लगाए हुए है।
लोहारन पुरवा में रात 2 बजे लगी भीषण आग:घर जलकर खाक; अनाज भी स्वाहा, परिवार बेघर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












