बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर अचानक खिरहुआ गांव के सीवान में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनके प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण मनोहर ने बताया कि यह आग अचानक तेज लगती दिखाई दिया तो लोगों ने शोर मचा कर वहां पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रहा है कि किस कारण यह आग तेज लप्टो में बदल गया
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खिरहुआ गांव के सीवान में भीषण आग लगी:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया, फायर ब्रिगेड देर से पहुंचा
Recent Comments
on Hello world!












