निघासन-खीरी। बम्हनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौधिया कलां के मजरा लोनियन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लगभग 45 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।
इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से अधिक पशु भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गए। वहीं कई लोग झुलस गए और एक व्यक्ति का पैर टूटने की भी सूचना है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासनिक अमला भी तुरंत सक्रिय हुआ—तहसीलदार दिव्यांशु शाही, कानूनगो लक्ष्मण यादव, लेखपाल शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार और पलिया सीओ जितेंद्र सिंह परिहार मजगाई थाना अध्यक्ष अनिल पंकज सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे
जानकारी के अनुसार पीड़ितों में सरवन, सतीश पुत्र डल्ला, शिवप्यारी पत्नी डल्ला, नन्दराम पुत्र परमेश्वर, बहादुर पुत्र परमेश्वर, अरबिंद पुत्र राम कुमार, किशोर पुत्र रामकुमार, प्रमोद पुत्र ऋषि राम सहित कई परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी क्षेत्रीय लेखपाल प्रशासन के द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
लोनियन पुरवा में अचानक लगी आग,45 घर जलकर हुये राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












