महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे करंट लगने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में निचलौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर का नाम रघुवीर था। वह शुक्रवार दोपहर विशुनपुरा गांव में एक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। पेड़ के पास से 1100 वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था। आम की एक डाली बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे डाली में करंट प्रवाहित हो गया। रघुवीर उसी डाली से सटा रह गया और करंट की चपेट में आ गया। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को पेड़ से नीचे उतारा जा सका। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पेड़ पर चढ़े किशोर की करंट लगने से मौत:महराजगंज में आम तोड़ते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हादसे के बाद पेड़ से चिपका रहा किशोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












