#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का आयोजन 5 से 7 मई तक किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों की तैयारी को लेकर मंगलवार को शहीद सत्यवान स्टेडियम में एक आवश्यक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राना दिनेश प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वशिष्ठ महोत्सव का आयोजन होगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं में जनपद स्तरीय बालक-बालिका सीनियर आयु वर्ग में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी और खो-खो शामिल हैं। जूनियर बालक-बालिका वर्ग में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम में जनपद से लगभग 700 और प्रदेश स्तर से 1000 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। गैर जनपद से आने वाले खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था पर भी बैठक में चर्चा की गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन, 6 मई को सुबह बैंड पार्टी के साथ महर्षि वशिष्ठ मार्च निकाला जाएगा। इसी दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रणधीर सिंह, राम सिंह, रंजीत सिंह, स्वाति गौड़, पंकज चौधरी, चंद्रमणि मिश्र और राजेश कुमार त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 5 से 7 मई तक वशिष्ठ महोत्सव:जनपद के स्थापना दिवस पर होगा तीन दिवसीय आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












