Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिकंदरपुर PHC में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने...

सिकंदरपुर PHC में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान:चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने किया वृक्षारोपण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परशुरामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर (रायपुर) में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और फूलों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज यादव और महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना तिवारी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकें। इस वृक्षारोपण अभियान में फार्मासिस्ट हरिराम गुप्ता, सुनीता, रिंकी, किरन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments