Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू:पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव...

बहराइच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू:पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण


बहराइच में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भी प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों और अन्य पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनसामान्य से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को व्यापक जनभागीदारी दिलाना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/यातायात राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments