#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल हुई 56 वर्षीय महिला निर्मला देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह अपने पति के साथ तिलकपुर मंदिर जलाभिषेक करने जा रही थीं, तभी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। यह घटना 12 जून को हुई थी। कटरी गांव, पोस्ट तिलकपुर निवासी निर्मला देवी अपने पति महेंद्र मिश्रा के साथ बाइक से मिलकपुर मंदिर जा रही थीं। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे निर्मला देवी सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बस्ती ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के इंदिरानगर स्थित एक निजी न्यूरो अस्पताल में कई दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्हें वापस बस्ती लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्मला देवी के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को पांडू घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बाइक से गिरी महिला की मौत:पति के साथ मंदिर जाते समय हुआ था हादसा, लखनऊ में इलाज के दौरान गई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












