बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा पर गए थे। हज यात्रा पूरी कर 18 जून को वतन लौटने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुहैल फरशोरी ने कहा कि हज यात्रा के दौरान उन्होंने देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। हज वापसी पर लोगों ने उन्हें हज की मुबारकबाद दी।












